फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान 

Sun, 07 Aug 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव मऊ खालसा में शनिवार की शाम 17 वर्षीय अफरोजी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

मृतका के पिता इरफान ने बताया कि वह रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता है। आठ साल पहले उसकी पहली पत्नी जुलेवा की बीमारी से मौत हो गई थी। जुलेवा से एक बेटी अफरोजी थी। पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी फातिमा से कर ली। फातिमा से उसके चार बच्चे हैं। इरफान के मुताबिक अफरोजी दिमागी रूप से कमजोर थी और उसके शरीर में निकलने वाली फुंसियों से वह परेशान रहती थी। पांच महीना पहले उसने अपने मन से पढ़ाई छोड़ दी थी। वह गांव के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा थी। शनिवार को वह शहर रिक्शा चलाने चला गया। उसकी पत्नी फातिमा बच्चों के साथ खेत पर बकरी चराने चली गई। अफरोजी अपनी दादी अमीरन के साथ घर पर थी। शाम करीब साढ़े छह बजे अमीरन ने अफरोजी को कमरे में अंदर पड़ी टीन में सीढ़ी दुपट्टे से फांसी से लटका हुआ देखा तो चीख पड़ी उसकी आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। खबर मिलने पर वह भी घर पर पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें