फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: चोरी के शक में किशोर को बांधकर डंडे से पीटा, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 18 Mar 2023 11:01 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शनिवार को पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि चोरी के शक में महिला ने किशोर को पीटा था। किशोर की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव पतराजपुर में 14 वर्षीय किशोर को चोरी के शक में बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किशोर की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला विजेता के खिलाफ केस दर्ज करते हुए शांतिभंग में कार्रवाई की है।

विज्ञापन


घनश्यामपुर की रहने वालीं मुन्नी देवी 17 मार्च को बैंक में आधार कार्ड बनवाने के लिए पतराजपुर आईं थीं। तभी राजकुमार की पत्नी विजेता ने मुन्नी देवी के 14 वर्षीय बेटे को अपनी परचून की दुकान से चोरी करने का आरोप लगाते हुए पकड़ लिया। किशोर को बांधने के बाद उसे डंडे से पीटा था। घटना का शनिवार को वीडियो वायरल हो गया। इसमें दिख रहा है कि भीड़ इकट्ठा होने के बाद भी महिला किशोर को बेरहमी से पीट रही है। जब लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो महिला ने उन्हें भी फटकार दिया। 



आरोप है कि किशोर की साइकिल छीन ली गई। इस मामले में मां मुन्नी देवी की ओर से तहरीर देकर आरोपी विजेता के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने विजेता का शांतिभंग में चालान कर दिया है। शनिवार को पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि चोरी के शक में महिला ने किशोर को पीटा था। किशोर की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें