फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किशोरी से छेड़खानी, पिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। तिलक की दावत के दौरान नाबालिग बेटी से छेड़खानी व अभद्र टिप्पणी करने का विरोध करने पर उसके पिता से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित पिता ने चार लोगों को नामजद करते हुए 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन



थाना जैतीपुर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह क्षेत्र के एक गांव में अपनी ससुराल में तिलक समारोह मे परिवार सहित गए थे। रात करीब 12 बजे खाना खाने के दौरान उसी गांव का एक युवक उसकी नाबालिग बेटी से छेड़खानी करने लगा। बेटी के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जब उसने विरोध किया तब वह मारपीट पर आमादा हो गया।



लोगों के कहने पर आरोपी वहां से चला गया और कुछ देर वह गांव के ही चार लोगों के अलावा 14- 15 अज्ञात साथियों के साथ हथियार लेकर फिर आ गया। उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। जाते समय हमलावर उसकी बेटी का बैग भी साथ ले गए। इसमें रुपये रखे हुए थे। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि सूचना मिलने पर रात में ही मौके पर जाकर जांच की गई थी। दावत के दौरान दो पक्षों मे झगड़ा हो गया था। छेड़खानी की घटना नहीं हुई थी। संवाद
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप



जलालाबाद। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने युवक पर शादी करने का झांसा देकर कई सालों तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।



महिला के अनुसार, शादी करने का झांसा देकर युवक उसे अपने साथ दिल्ली ले गया था। वहां उसे साथ रखकर छह साल तक यौन शोषण करता रहा। जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी उसे दिल्ली में उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर भाग गया।



पड़ोसियों की मदद से वह दरवाजा खुलवाकर बाहर निकली। महिला का आरोप है कि घटना की तहरीर देने के बाद भी पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। प्रभारी निरीक्षक राजीव के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। संवाद

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार



पुवायां। पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात युवक उनकी 14 वर्षीय बहन को कहीं ले गया है। पुलिस ने विवेचना के दौरान किशोरी का पता लगा लिया था। किशोरी के बयानों के आधार पर रिपोर्ट में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई गईं। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि आरोपी हरदोई के थाना टंड़ियावा के गांव रक्खापुरवा के प्रमोद कुमार को बृहस्पतिवार को पुवायां-मोहम्मदी रोड पर ओवरब्रिज के पास से पकड़ लिया गया है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें