अल्हापुर थाने के बाहर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में झोलाछाप की दवा खाने से 17 साल के किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत दवा देने का आरोप लगाया। रविवार की सुबह परिजन किशोर का शव लेकर थाने पहुंचे। गेट के बाहर शव रखकर धरने पर बैठ गए। सीओ जलालाबाद ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शनिवार शाम को हुई किशोर की मौत
अल्हागंज के मोहल्ला मेवाती निवासी अजय (17) की तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे झोलाछाप के पास लेकर गए। झोलाछाप की दवा खाने के बाद शनिवार शाम को अजय की मौत हो गई थी। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत दवा देने का आरोप लगाया। परिजनों ने झोलाछाप पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर थाना गेट पर रविवार सुबह आठ बजे धरना शुरू कर दिया।