फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किशोर को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। मीरानपुर कटरा क्षेत्र के समधाना गांव में रविवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में चारपाई पर सो रहे गुड्डू के पुत्र सूरज (15 वर्ष) को सांप ने दो जगह डस लिया। सर्पदंश के बाद जहर के असर से सूरज बेहोश हो गया। सोमवार को तड़के घरवाले उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां उसे प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूरज की मौत से उसके परिवार में मातम पसर गया। वह दो बहनों के बीच अकेला भाई और गांव के ही इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। परिजनों के अनुसार, देर रात करीब दो बजे सांप ने सूरज के कान पर डस लिया। अचानक दर्द महसूस होने पर उसने हाथ से सांप को हटाने का प्रयास किया। तभी सांप ने दोबारा उसके हाथ में भी डस लिया। इसी वजह से उसकी हालत तेजी से बिगड़ गई। सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। उसकी मौत से पिता सहित मां खुशबू, बहन चांदनी और नीलम समेत परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें