फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लंबी कतार से मिलेगी राहत, बनेंगे दो दवा व चार नए पर्चा काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन पहुंच रहे करीब 1500 मरीज
विज्ञापन


शाहजहांपुर। मरीजों को घंटों कतार में लगने से बचाने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो दवा और चार पर्चा काउंटर बनाए जाएंगे। इससे ओपीडी में पंजीकरण और दवा लेने की प्रक्रिया तेज और आसान होगी, जिससे मरीजों को राहत मिलेगी।

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 1500 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। दवा वितरण और पर्चा काउंटर पर भीड़ के दबाव के आगे व्यवस्था प्रभावित हो रही है और मरीजों को कतारों में धक्के खाने पड़ रहे हैं। लाइन लंबी होने पर मरीज को 40 से 45 मिनट में नंबर आता है। इसके बाद मरीज को चिकित्सा के कक्ष के बाहर अपनी बारी के इंतजार में खड़ा होना पड़ता है। यहां भी मरीज को लगभग 40 से 50 मिनट का समय लगता है। चिकित्सक के दवा लिखने के बाद मरीजों को दवा काउंटर पर लाइन लगानी पड़ती है। वैसे तो मरीजों को दवा वितरण के लिए चार काउंटर संचालित हैं, लेकिन ये काउंटर भी मरीज की भीड़ को देखते हुए कम पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मरीज को यहां 30 से 35 मिनट तक अपनी बारी का इंतजार करने के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ता है। मरीजों की परेशानी को देखते हुए कुछ दिन पूर्व डीएम ने निरीक्षण के दौरान पर्चा व दवा काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए थे। संवाद
विज्ञापन

-
मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाती है। ओपीडी में दो दवा और चार पर्चा काउंटर बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए बजट का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। बजट मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
- डाॅ. राजेश कुमार, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें