फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एक युवती ने किशोरी को बर्तन धुलवाने के बहाने घर पर बुलाया। इसके बाद घर में पहले से मौजूद युवक ने किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में युवती व युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, आरोपी युवती की तलाश में पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम दबिश दी।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार के एक मोहल्ले के व्यक्ति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उसने बताया कि उनकी चचेरी बहन की उम्र तकरीबन 14 साल है। बुधवार की शाम चार बजे मुन्नी नाम की युवती उनकी चचेरी बहन को बर्तन धुलवाने की बात कहते हुए अपने घर पर ले गई। इसके बाद उनकी बहन को उस युवती ने घर में बंद कर लिया।
वहां पहले से मौजूद मोहल्ला चौक आला खां निवासी आरिफ ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बहन के रोने और चीख-पुकार की आवाज सुनकर लोग आ गए। दरवाजा खुलवाकर बहन को घर से बाहर निकाला गया। तुरंत यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। साथ ही बहन ने घर आकर पूरी घटना बताई।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में थाने पहुंचे लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही युवती को भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें