फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किशोरी की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी निवासी 15 वर्षीय कोमल की बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को फंदे से नीचे उतारा गया। उसके गले में दुपट्टे का फंदा पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

किशोरी की मां की काफी समय पूर्व मौत हो चुकी है। उसके पिता विनोद काफी समय से बाहर हैं। किशोरी घरों में कामकाज कर अपना पेट पालती थी। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें