फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खंभे से टकराकर कंटीले तारों पर किशोर, गर्दन कटने से मौत, होली के दिन हुआ हादसा

Sat, 15 Mar 2025 05:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

होली पर बाइक सवार किशोर रंग लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर कंटीले तारों पर गिर गई। जिससे किशोर की गर्दन कटने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में होली पर कांट के कुर्रिया गांव के पास हुए हादसे में महाराजगंज के भरगदवा गांव निवासी 15 वर्षीय राजदेव की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजदेव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


मृतक राजदेव कांट के लिलथरा गांव निवासी हरिओम का साला था। हरिओम ने बताया कि राजदेव करीब चार माह से उसके घर पर ही रह रहा था। यहीं रहकर काम में हाथ बंटाता था। हरिओम ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे राजदेव रंग लेने के लिए बाइक से घर से निकला था। 

कुर्रियाकलां रोड पर उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई। इसके बाद साला पास के खेत में पशुओं से बचाने के लिए लगे कंटीले तारों पर गिर गया। इससे साले की गर्दन बुरी तरह कट गई। 
विज्ञापन


वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बहन सरस्वती का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। खबर सुन महाराजगंज से मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजन राजदेव के शव को देख बिलख पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें