फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कब्जा दिलाने पहुंची टीम का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में शनिवार शाम करीब चार बजे कब्जा दिलाने पहुंची प्रशासनिक टीम का लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों ने लाठी-डंडों के साथ पहुंचकर हंगामा किया। इसके चलते राजस्व टीम और पुलिस को बिना कार्रवाई किए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

गांव बंधीचक निवासी देवेंद्र यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एडीएम वित्त अरविंद कुमार के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल पहुंची थी। थाना प्रभारी जुगल किशोर पाल ने बताया कि विवाद होने पर टीम वापस आ गई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें