फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 38 स्कूलों के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले शिक्षक-कर्मचारी, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के निरीक्षण में 38 विद्यालयों में शिक्षक, शिक्षामित्र समेत अन्य कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सभी से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसी तरह दो स्कूलों के बंद मिलने पर स्टाफ का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

प्रेरणा पोर्टल की समीक्षा के दौरान जुलाई के अंत में ऑनलाइन निरीक्षण के दौरान सात विद्यालयों में कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। वहीं, अगस्त में अब तक 31 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, जिसमें भी कर्मचारी गैरहाजिर मिले। बीईओ जैतीपुर के आठ अगस्त के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय खमरिया नवीन बंद मिला।
इसी तरह बीईओ पुवायां कृष्ण कुमार को सात अगस्त को उच्च प्राथमिक विद्यालय बेला छेदा बंद मिला। बीएसए ने कार्य नहीं तो वेतन नहीं के सिद्धांत के तहत दोनों विद्यालयों के स्टाफ का अनुपस्थित दिवस का वेतन अवरुद्ध कर दिया है।
विज्ञापन


बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि बंद मिले स्कूलों के स्टाफ को प्रत्येक दिन की प्रार्थना सभा और विद्यालय बंद होने के फोटो जियो टैगिंग के साथ संबंधित बीईओ के व्हाट्सएप नंबर पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें