फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भिंड से घर पहुंचे मदनपाल के शव को देखकर बिलख पड़े परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। भिंड (मध्य प्रदेश) में हुए हादसे में लखीमपुर खीरी के श्रमिकों के साथ जान गंवाने वाले पुवायां के गांव बढ़ारु बिजला के मदनपाल (30) का शव पोस्टमॉर्टम के बाद घर लाया गया। शव देखकर परिजन बिलख पड़े। बाद में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मदनपाल लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव बेला तुरसिया निवासी अपने बहनोई अनिल कुमार के साथ तीन अगस्त को मजदूरी करने मध्य प्रदेश गए थे। 17 अगस्त की रात मदनपाल साथी श्रमिकों के साथ पिकअप वाहन से घर लौट रहे थे। भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में पिकअप और डंपर की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें मदनपाल भी शामिल थे।
बुधवार को मदनपाल का शव घर लाया गया तो पत्नी नन्ही देवी, पिता रामलोटन, मां शांति देवी सहित परिजन बिलख उठे। मदनपाल की मजदूरी से ही घर का खर्च चलता था। उनकी मौत से पत्नी, बच्चों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि परिवार की मदद का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें