फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिक्षकों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 02 Apr 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपने कार्य स्थल पर हाथों में काली पट्टी बांधकर एनपीएस व यूपीएस का विरोध किया। खिरनीबाग जीआईसी क्रीड़ास्थल पर शिक्षक और कर्मचारी एकत्र हुए। यहां से विरोध में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को सौंपा। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि एनपीएस एवं यूपीएस किसी भी सरकारी कर्मचारियों को स्वीकार नहीं है और जब तक सरकार शिक्षक एवं कर्मचारियों की बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन बहाल नहीं कर देती है, वे अपना विरोध जारी करेंगे। जिला सलाहकार राजकुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन के बिना सरकारी कर्मचारी की नौकरी व बुढ़ापे की जिंदगी पूरी तरीके से बेकार है। इस दौरान जिला संरक्षक कैप्टन राम कुमार, जिला कोषाध्यक्ष विनोद कश्यप, जिला महामंत्री संजीव गंगवार, राजकुमार सिंह, प्राची आर्या, सुमन वर्मा, प्रवेश दिवाकर, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें