फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिक्षक निलंबित, दो को सेवा समाप्ति का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बीएसए दिव्या गुप्ता ने दो शिक्षिकाओं को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया है। एक शिक्षक को निलंबित किया है। वहीं, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के जेल जाने की वजह से सेवा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन

बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय औरंगाबाद के सहायक अध्यापक विकास त्रिपाठी को लंबे समय से अनुपस्थित रहने के चलते निलंबित कर दिया है। इसी तरह शिक्षिका हरजिंदर कौर के वर्ष 2022 से अनुपस्थित रहने के चलते नोटिस भेजा गया था। दोबारा से सेवा समाप्ति का नोटिस भेजा है। पुवायां के गांव उमरिया निवासी सहायक अध्यापक गुरमिंदर कौर को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया। इसके अतिरिक्त बीआरसी कांट के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मनोज कुमार के जेल जाने की वजह से उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है। उस पर गंभीर आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें