बदायूं में बंडा के शिक्षक लाल सिंह को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। प्राथमिक विद्यालय ददिउरी बंडा के सहायक अध्यापक लालसिंह कुशवाहा को बदायूं में सम्मानित किया गया। उन्हें उनके नवाचार शिक्षक-विद्यार्थी संवाद के लिए सम्मान दिया गया।
शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की ओर से शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में मुख्य अतिथि बीएसए वीरेंद्र सिंह, डायट प्राचार्य राकेश कुमार, अमित शर्मा, कवियित्री डाॅ. सोनरूपा विशाल आदि ने उन्हें सम्मानित दिया। लालसिंह ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य शिक्षा को इतना सरल और आनंदमय बना देना है कि प्रत्येक बच्चा शिक्षा ग्रहण कर सके और अपने जीवन में उसका क्रियान्वयन कर सके।
बताया कि वह नित नई और प्रभावी शिक्षण विधियों से कार्य करते हैं। उनके फेसबुक पेज के वीडियो दूसरे प्रदेशों तक में देखे जाते हैं। इनके अतिरिक्त पुवायां की सहायक अध्यापक पारुल मौर्य और रिया श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। संवाद