फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कृत्रिम बुद्धिमत्ता से नए कौशल और रोजगारों का होगा सृजन

विज्ञापन
एसएस कॉलेज में गोष्ठी में उप​स्थित ​शिक्षक व छात्र-छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के विज्ञान संकाय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंजीनियर रचित कुमार ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विभिन्न प्रकारों एवं पहलुओं से परिचित कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2030 तक वैश्विक एआई बाजार के 1.8 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सदुपयोग पर ध्यान देना चाहिए। इसका दुरुपयोग हमारे कौशल के हृास का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि भले ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता भविष्य में अनेक रोजगारों को प्रतिस्थापित कर दे, किंतु इसकी सहायता से नए कौशल एवं रोजगारों का सृजन भी होगा।
इस मौके पर भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ.शिशिर शुक्ला, डॉ.संदीप अवस्थी, राजनंदन सिंह राजपूत, हर्ष पाराशरी, रजत कुमार सिंह, उमेश सिंह, अनामिका शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें