फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिफार्म में बच्चों को पढ़ाएंगे प्रशिक्षु शिक्षक

Tue, 03 Feb 2015 11:23 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया के तहत जिले के 1114 प्रशिक्षु शिक्षकाें को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के यूनिफार्म कोड में स्कूल जाकर बच्चों को पढ़ाना होगा। इससे विद्यालयों में प्रशिक्षु शिक्षकों और अध्यापकों के बीच में अंतर का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही ये प्रशिक्षु शिक्षक बच्चों को पाठ्य प्लान तैयार करके ही पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए बीएसए राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षु शिक्षकों को सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अब तक पढ़ाए जा चुके कोर्स की जानकारी देने के साथ ही उन लोगों को क्या पढ़ाना है। इसका प्लान बता दें। कहा कि इस प्रक्रिया को क्रियान्वित कराने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए जा चुके हैं। बताया कि इससे जहां परिषदीय स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था में सुधार आएगा, वहीं प्रशिक्षु शिक्षकों को स्कूलों में प्रशिक्षण के बेहतर मौके भी मिलेंगे।
बीएसए ने कहा कि सभी प्रशिक्षु शिक्षक अपनी यूनिफार्म डायट में संचालित यूनिफार्म (पुरुषों के लिए सफेद शर्ट-ग्रे पैंट और महिलाओं के लिए ग्रे कलर का सूट और सफेद पजामी एवं दुपट्टा) पहनेंगे। बीएसए ने बताया कि इन नियमों का पालन न करने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों को नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें