माघ मेला रामनगरिया ढाईघाट का मुख्य पर्व माघी पूर्णिमा शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा पुरोहितों तथा साधू-संतों को दानकर पुण्य कमाया। अभी यह मेला छह फरवरी तक चलेगा।
गंगातट पर सुबह चार बजे से हर हर गंगे के उद्घोष के साथ शुरू हुआ गंगा स्नान का क्रम शाम तक जारी रहा। तमाम श्रद्धालुओं ने गंगा मइया के आशीर्वाद से संतान प्राप्ति होने पर गंगातट पर ही अपने बच्चों केे मुंडन व अन्न प्र्रासन संस्कार करवाया। तमाम श्रद्धालुओं ने कन्या भोज करवाकर पुण्य कमाया।
मेले में हैंडपंप कम होने की वजह से पेयजल की भारी किल्लत रही। बाजार में जो हैंडपंप लगे थे, वेे भी भारी दबाव में पर्व पर पानी देना छोड़ गए। इससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हुई। पर्व पर मेेले में सफाई व्यवस्था भी दम तोड़ गई। गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था काफी लचर रही। र्कई श्रद्धालुओं के कपड़े उठाईगीर उठा ले गये।
मेले में सपेरे के सांप ने युवक को डसा
मिर्जापुर। मेेले में सांप के दर्शन करवाकर मांगने वाले एक सपेरे के सांप ने थाना गढ़िया रंगीन के गांव पहाड़पुर गौंटिया के रहने वाले नंदराम के पुत्र मनोज को डस लिया। सांप के डसने से मनोज को चक्कर आने लगे, तभी उसके साथियों ने सपेरे की धुनाई कर दी। सपेरा युवक की इलाज कर रहा है।
शिविर ने 53 खोये हुए लोग मिलवाए
मेले के खोया पाया शिविर में भारी भीड़ रही। शिविर के माध्यम से मेले में खोये 53 खोए हुए लोगों को उनके परिजनों से मिलवाया गया। शिविर की व्यवस्था स्वयंसेवी विक्की गौतम और ठेकेदार सनोज वर्मा संभाले रहे।
मेले में ट्रैफिक कंट्रोल से नहीं लगा जाम
मेले में पुलिस का खास फोकस ट्रैफिक व्यवस्था पर रहा। ढाईगांव में सिंगल लाइन बिछिया छुट्टी नदी के पुल पर दोनाें तरफ पुलिस तैनात रहने तथा मेले के प्रवेश द्वार पर वाहनों को डायवर्ट कर देने से इस बार मेले में कहीं जाम नहीं लगा।