शाहजहांपुर। ददरौल विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सुनौरा अजमतपुर में निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले सहायक अध्यापक धीरज कुमार रस्तोगी को बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने निलंबित कर दिया। ग्रामीणों ने भी शिक्षक के नियमित रूप से विद्यालय नहीं आने और शिक्षण कार्य में रुचि नहीं लेने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि दो नवंबर को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। वहां धीरज कुमार रस्तोगी अनुपस्थित मिले। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि शिक्षक का विद्यालय में नियमित रूप से नहीं आना सामान्य बात हो गई है। वह शिक्षण कार्य में भी अपेक्षित रुचि नहीं लेते हैं। बीएसए ने विद्यार्थियों के शैक्षिक अधिगम स्तर की जांच की तो उनकी गुणवत्ता बेहद निम्न पाई गई। संवाद