फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी रोगियों को तकलीफ देने वाले इंजेक्शन से मिला छुटकारा, टेबलेट से होगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत एमडीआर (मल्टी ड्रग रजिस्टेंट) टीबी रोगियों को लगातार चार से छह माह तक लगने वाले तकलीफदेह इंजेक्शन से छुटकारा मिल गया है। ऐसे टीबी रोगियों का इलाज अब गोली खिलाकर किया जाएगा। शुक्रवार को जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सतेंद्र कुमार ने मरीजों को हाथों से बेडाकुलीन टैबलेट खिलाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

टीबी के गंभीर रूप से ग्रस्त रोगियों को एमडीआर की श्रेणी में रखा जाता है। इन रोगियों को लगभग चार से छह माह तक रविवार को छोड़कर इंजेक्शन लगाया जाता है। इंजेक्शन से रोगियों को काफी ज्यादा तकलीफ का सामना करना पड़ता था। अब एमडीआर रोगियों को राहत मिल गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सतेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में बेडाकुलीन नामक टेबलेट गंभीर रोगियों को खिलाई जाएगी।
इस उपचार के जरिये नौ से 11 माह के अंदर ही मरीज स्वस्थ हो जाएंगे। टीबी का इलाज व जांचें पूरी तरह से नि:शुल्क है। इलाज के दौरान पांच सौ रुपये पोषण भत्ता भी मरीजों के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है। इस मौके पर जिला समन्वयक आशीष श्रीवास्तव, रंजीत सक्सेना, एसटीएस अंकुर जोशी, शाहिद, सुभाष खन्ना, शाजिया जलील, निर्दोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें