फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने टैक्स लगाकर तोड़ी व्यापारियों की कमर: कंछल

Sat, 11 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारी हितों की दुहाई देने वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने नोटबंदी और विभिन्न तरह के नए टैक्स लगाकर आम व्यापारी की कमर तोड़ दी है, इससे आम व्यापारी बुरी तरह परेशान हैं। कंछल यहां सपा प्रत्याशी शरदवीर सिंह के समर्थन में छोटी गल्ला मंडी में व्यापारियों की बैठक में होल रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की सरकार प्रदेश की सत्ता में आई तो व्यापारियों को और भी गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि इस सरकार को सत्ता से रोकने के लिए व्यापारी सपा का साथ दें। इस दौरान जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश का व्यापारी सपा के साथ है और आने वाले समय में सपा प्रदेश में बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। इस मौके पर संतोष गुप्ता मिंटू, विजय मिश्रा गांधी, संजीव गुप्ता, देवेंद्र कश्यप, नीटू गुप्ता समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें