शुक्रवार को सुभाषनगर कॉलोनी में रहने वाली महिला शालिनी को स्वाइन फ्लू होने का शक होने पर उसकी लार का सेंपल लखनऊ में जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार की रात को ही जिला अस्पताल से जबरदस्ती अस्पताल से बगैर छुट्टी कराए उनको घर ले गए। अस्पताल प्रशासन ने मामले की रिपोर्ट पुलिस को दे दी है।
मोहल्ला सुभाषनगर में रहने वाले रितेश कुमार की 30 वर्षीय पत्नी शालिनी शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल के फिजीसियन डॉ.केसी वर्मा ने वायरल होने की वजह से पैथालॉजी में प्लेटलेट्स की जांच कराई थीं, जिसमें प्लेटलेट्स की मात्रा कम आने पर स्वाइन फ्लू की जांच के लिए शालिनी की लार नमूना लिया गया था। उनका नमूना डॉ. रितु रस्तोगी और उनकी सास लज्जा देवी के साथ लखनऊ भेज दिया गया था। इसके बाद शालिनी को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया गया था।
शुक्रवार की रात करीब एक बजे शालिनी के घरवालों और इमरजेंसी स्टाफ में छुट्टी कराने को लेकर काफी विवाद हुआ। इसके बाद शालिनी के परिवार वाले अस्पताल की फाइल के साथ शालिनी को घर लेकर चले आए। शालिनी के देवर सुमित ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि अस्पताल में काफी गंदगी थी। जिससे परिवार के और लोगों को भी बीमारी होने का खतरा था। जांच रिपोर्ट आने के बाद वह इलाज के लिए शालिनी को जिला अस्पताल में भर्ती करा देंगे। मोहल्ले वालों के मुताबिक देर शाम शालिनी के परिवार इलाज के लिए उन्हें लखनऊ ले गए हैं।
86 लोगों ने शनिवार को कराई जांच
स्वाइन फ्लू की अफवाह के चलते शनिवार को भी करीब 86 लोगों की जांच की गई। शनिवार को हॉफडे होता है, उसके बाद भी काफी लोग जांच के लिए आए।
स्वाइन फ्लू का कोई संदेहजनक मामला सामने नहीं आया है। तीन सैंपल जांच के लिए भेजे गए है, संभवता रविवार को उनकी जांच रिपोर्ट आ जाएगी। लोगों अफवाह पर ध्यान न दें, स्वाइन फ्लू से बचने के लिए सावधानी बरते।
- उमेश चंद्र यादव, सीएमओ
स्वाइन फ्लू से सतर्कता को लगाया मॉस्क
भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए ओसीएफ के रामलीला ग्राउंड में आयोजित की गई रैली में लगे सेना के अधिकांश जवान नाक और मुंह में मॉस्क लगाए हुए थे। इस संबंध में सेना के एक डॉक्टर ने बताया कि स्वाइन फ्लू से सतर्क रहने की वजह से ही व लोग मॉस्क लगाए हुए हैं।
डीएम के स्वास्थ्य लाभ की कामना
शाहजहांपुर। श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा की एक बैठक चमकनी करबला स्थित आकांक्षा हाईस्कूल में हुई। बैठक में स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं डीएम शुभ्रा सक्सेना के स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष उर्मिला सक्सेना, प्यारे मोहन सक्सेना, अल्पना श्रीवास्तव, ब्रजेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।