फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीडिंग स्टोर करने वालों से वसूला गया जुर्माना

Sun, 22 Feb 2015 12:17 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने के लिए शासन केनिर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में शामिल टीमों ने शनिवार को तीसरे दिन भी शहर केचौक  इलाके को निशाने पर रखा। बीते दिन रंगमहला में बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद आज घूरन तलैया और चौक में अवैध तरीके से बत्ती दोहन के कई मामले पकड़े गए। मीटर रीडिंग स्टोर करने वालों से पॉवर कारपोरेशन के अफसरों ने मौके पर जुर्माना वसूला। इस बीच, वहां लगाए गए कैंप में उपभोक्ताओं ने बिल जमा करने केसाथ अन्य विभागीय कार्य कराए।
विज्ञापन

चौक क्षेत्र के लोगों ने दो दिन से जारी चेकिंग के कारण शनिवार को सुबह से डॉ. रवि मोहन के क्लीनिक के सामने लगाए गए कैंप में पहुंचना शुरू कर दिया। इसी के साथ अधिकारियों ने क्षेत्र की उन गलियों में चेकिंग शुरू कराई जहां अभी तक टीमें नहीं पहुंची थीं। रंगमहला और बक्सरियां मोहल्ले के चार घरों में ऐसे मीटर लगे पाए गए जिनमें पिछले बिल भुगतान की तुलना में रीडिंग ज्यादा पाई गई।
विद्युत अधिनियम में रीडिंग स्टोर वाले मामले बिजली चोरी के माने जाने के कारण एसडीओ बृजेश गौतम ने चारों मीटर जब्त करके जांच के लिए सील करा दिए। साथ ही संबंधित उपभोक्ताओं से कनेक्शन लोड और मीटरों में दर्ज मिले अतिरिक्त यूनिटों के आधार पर जुर्माना वसूल किया। कैंप में क्षेत्र के 140 से अधिक उपभोक्ताओं ने 4.75 लाख रुपये के बिल जमा कराए। दोपहर बाद बकाया बिल जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन काट दिए गए। इस बीच, जेई अलंकृत मिश्रा ने 13 नए कनेक्शन जारी कराने केसाथ आठ कनेक्शनों के लोड बढ़वाए और 11 मीटर बदलवाए।
विज्ञापन


बुधवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर लगेंगे मेगा कैंप
जन सामान्य को बिजली के नए कनेक्शन लेने को प्रोत्साहित करने के लिए बुधवार को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर मेगा बिजली कैंप लगाए जाएंगे। पॉवर कारपोरेशन के एसडीओ राजेश गोयल ने बताया कि इन कैंपों में नए कनेक्शन के लिए बी एंड एल फॉर्म जमा करने की अनिवार्यता नहीं होगी। केवल दो पासपोर्ट साइज फोटो और आईडी देकर बिजली कनेक्शन लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें