फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सुप्रीम कोर्ट का वकील बताकर मिठाई विक्रेता को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। एक व्यक्ति ने खुद को सुप्रीम कोर्ट का वकील बताकर मुख्य बाजार मार्ग पर मिठाई व्यापारी श्रीओम गुप्ता को मोबाइल पर दुकान सील करा देने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्रीओम ने पुलिस को बताया कि नौ जून को एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट में वकील है। उसने अपना नाम दीपक गुप्ता बताया। कहा कि उनकी दुकान से खरीदी 1600 रुपये की मिठाई बरेली और शाहजहांपुर के कुछ अधिकारियों को देने पर वह खराब निकली। मिठाई खराब निकलने पर अधिकारी उससे नाराज हो गए। उसने व्हाट्सएप पर बार कोड भेज कर मिठाई के रुपये वापस मांगे और नहीं देने पर न्यायिक कार्रवाई कराकर दुकान सील करा देने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार साइबर क्राइम ब्रांच की मदद से जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें