फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिलाबदर को दबोचा, दर्ज हैं आठ मुकदमे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह बरेली हाईवे से कान्हा गोशाला की ओर जाने वाले मार्ग से कांशीराम कॉलोनी निवासी जिलाबदर अपराधी करन गुप्ता को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि करन गुप्ता को छह जून को नोटिस तामील कराकर छह माह के लिए जनपद की सीमा से बाहर किया गया था। उसके परिवार से मिलने के लिए आने की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर उस पर गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार, जिलाबदर पर विभिन्न धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें