फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
गांव सिल्हुआ निवासी संजीता देवी का फाइल फोटो - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
खुटार। एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो जाने पर भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि बहन की मौत की सूचना पाकर वह मौके पर गया तो उसे भी पीटा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव सिल्हुआ निवासी प्रद्युम्न मिश्रा ने बताया कि उसने बहन संजीता देवी की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व गांव के ही सहदेव अवस्थी के साथ की थी। शादी में उन्होंने दान दहेज देने के लिए अपनी पांच बीघा जमीन भी बेची थी। इसके बाद भी उसके बहनोई और उसके घर वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि बहनोई और उसके परिवार वाले एक लाख रुपये, सोने की चैन और एक भैंस की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं हुई तो बहन का उत्पीड़न किया जाने लगा। जानकारी पर उन्होंने बहनोई को कई बार समझाया भी, लेकिन बहन का उत्पीड़न जारी रहा।
सोमवार को बहनोई और उनके परिवार वालों ने उनकी बहन के पिटाई कर दी, जिससे बहन की मौत हो गई। पड़ोस के लोगों ने उसे घटना की जानकारी दी। वह बहन के घर पहुंचा। आरोप है कि वहां सत्य प्रकाश उर्फ महेश, विजय प्रकाश अवस्थी, राजू, सहदेव आदि ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। उधर सहदेव अवस्थी का कहना है कि संजीता काफी दिन से बीमार चल रही थी। बीमारी के कारण ही उनकी मौत हुई है। प्रद्युम्न मिश्रा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।
विज्ञापन

दोनों परिवार एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। अभी तक हुई जांच में दोनों परिवारों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पता चला है कि संजीता देवी काफी दिन से बीमार चल रहीं थीं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - जयशंकर सिंह, थानाध्यक्ष खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें