फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, पड़ोसियों ने बुला ली पुलिस

विज्ञापन
रिटायर्ड ओसीएफ कर्मचारी की मौत के बाद साउथ सिटी कॉलोनी में जमा लोग। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के पॉश कॉलोनी साउथ सिटी में ओसीएफ के रिटायर्ड कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मोहल्ले वालों ने घटना के प्रति संदेह जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। हालांकि इसे लेकर मृतक के घरवालों और मोहल्ले वालों में काफी देर तक तकरार होती रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इलाके की साउथ सिटी कॉलोनी के आवास संख्या 35 ए निवासी एसपी सिंह ओसीएफ के रिटायर्ड कर्मचारी थे। वे अपने पुत्र विमल सिंह, पुत्रवधू प्रीति सिंह तथा नाती साहिल के साथ रहते थे। गुरुवार को दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। मोहल्ले वालों ने जब उनके घर पर जाकर देखा तो वे अपने कमरे में कुर्सी के ऊपर पड़े थे। उनकी नाक एवं मुंह से खून निकल रहा था। कॉलोनी निवासी मीनू पांडेय, सत्येंद्र राजपूत, निशा मिश्रा, जुम्मन मिश्रा, मधु, प्रतिमा सिंह, राजू गुप्ता आदि ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चौक कोतवाली पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। चौक कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है।
परिवार वालों और मोहल्ले वालों में होती रही तकरार
रिटायर्ड ओसीएफ कर्मचारी एसपी सिंह की मौत को लेकर मृतक के परिवार वालों और मोहल्ले वालों में तकरार होती रही। विवाद इतना बढ़ गया था कि लोगों ने एक-दूसरे को देख लेने तक की धमकी दे डाली। मोहल्ले वालों ने मृतक के परिवार वालों पर ही हत्या किए जाने का आरोप लगाया तो वहीं मृतक के परिवार वाले आरोपों को सिरे से खारिज करते रहे। हालांकि देर शाम हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन

रिटायर्ड ओसीएफ कर्मचारी एसपी सिंह की मौत हार्ट अटैक से होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। हत्या किए जाने का आरोप सरासर बेबुनियाद है। -प्रवेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक, चौक कोतवाली शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें