फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर लगा डेढ़ किमी लंबा जाम

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर) के हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर जाम के कारण लगी वाहनों की लगी लाइ - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर पिछले एक सप्ताह जाम से राहत रहने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर जाम लग गया। करीब डेढ़ किमी तक लगे जाम के चलते सुबह से लेकर शाम तक वाहन रेंग-रेंग कर चले।
विज्ञापन

बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। पिछले एक सप्ताह से जाम से मामूली राहत लोगों को मिली थी। इसके बाद शुक्रवार को एक बार फिर करीब डेढ़ किमी लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे वाहन चालकों को अपने वाहन रेंग रेंग कर निकालने पड़े। यहां गौर करने वाली बात यह है कि हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन लगने वाले जाम से निपटने को पुलिस के आला अफसरों ने यहां पुलिस चौकी का निर्माण कराया था। संभावना थी कि पुलिस चौकी बनने के बाद यहां शायद जाम से निजात मिल जाए। मगर नतीजा कोई खास नजर नहीं आ रहा है। यहां पर जाम की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें