फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-21
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप
-विवाहिता के पिता ने चार लोगों के खिलाफ थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिंधौली। थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर उत्तरी निवासी दीपांकर की पत्नी रीता (35) का शव बृहस्पतिवार रात फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव आदमपुर उत्तरी निवासी दीपांकर से रीता का विवाह करीब 15 वर्ष पहले हुआ था। बताया जाता है कि आए दिन पति और पत्नी में विवाद होता रहता था। बृहस्पतिवार की रात भी दोनों में विवाद हुआ था। शुक्रवार सुबह जब परिजन सोकर उठे तो घर के बाहर बने छप्पर में फंदे से लटका रीता का शव देखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर रोजा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर भिड़ाई निवासी रीता के पिता बुधपाल भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधपाल ने सिंधौली थाने की पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री को ससुराल वाले आए दिन किसी न किसी बात पर मारते-पीटते थे। आरोप है कि शराब के नशे में पति ने कई बार रीता को रात में घर से भी निकाल दिया। बुधपाल ने बताया कि उसकी पुत्री कई बार मारपीट की बात बता चुकी थी। रीता के तीन बच्चे हैं सोनिका, रितिक और मोनी। पिता ने पति, जेठ, देवर समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें