शाहजहांपुर। शहर को राज्य स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने के बाद अभी तक आधे शहर को पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। नई और पुरानी लाइन के फेर में करीब पांच हजार कनेक्शन धारकों को पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी की टंकी भरने को लोग घर का मोटर चलाते हैं, पर पानी आने के बजाय बिजली का बिल बढ़कर आ रहा है।
नगर निगम की ओर से शहर में 13 ओवरहेड टैंक और 40 नलकूप संचालित हैं। इनके लिए जल निगम की ओर से जल जीवन मिशन के तहत 190 किमी की पाइप लाइन डाली गई है, जिससे लोगों को पानी मिल सकें। पाइप लाइन से 43 हजार कनेक्शन जुड़े हैं। कुल कनेक्शनों में मात्र 53 प्रतिशत लोगों को पानी की सप्लाई मिल रही है, जबकि आधा शहर के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। लोगाें को जल आपूर्ति देने के लिए पूर्व की पुरानी लाइन के साथ ही नई पाइप लाइन को डाला गया था। दावा यह था कि नई पाइप लाइन से लोगों को अधिक प्रेशर से पानी मिल सकेगा। इसके बावजूद पुरानी लाइन को बंद नहीं किया गया। दोनों ही पाइप लाइन समानांतर रूप से चल रही हैं। नगर निगम अफसरों के अनुसार, नई पाइप लाइन में जल निगम ने कनेक्शन काफी कम दिए हैं।
पुरानी लाइन में लोग ज्यादा जुड़े हैं। ऐसे में दोनों ही लाइनों में पानी छोड़ने से सप्लाई नहीं मिल पा रही है। पुरानी लाइन में पानी आने पर नई लाइन वाले प्रभावित हो जाते हैं, जबकि में जल छोड़ने पर पुरानी लाइन वालों को पानी नसीब नहीं होता है। इससे नगर निगम क्षेत्र में करीब पांच हजार कनेक्श धारक प्रभावित हो रहे हैं।
समीर अहमद
समीर अहमद
समीर अहमद
समीर अहमद