शाहजहांपुर। पुलिस लाइन मैदान में शुक्रवार को परेड हुई। एसपी राजेश द्विवेदी ने सलामी लेने के बाद परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने अपराधों को रोकने के लिए बनाई सुपर-22 टीम को निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि ड्यूटी के दौरान निर्धारित वर्दी पहनने के साथ ही जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करें। उन्होंने पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। एसपी ने पीआरवी-112 के वाहनों का निरीक्षण किया गया। प्रत्येक वाहनों की लाइट, हूटर व पीए सिस्टम आदि की चेकिंग की। वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण व सुरक्षा उपकरणों के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद मैस, कैंटीन, बैरक, पुलिस आवासीय परिसर, नवनिर्मित पुलिस बैरक व रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का जायजा लिया। संवाद