फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पूरे दिन नहीं आई बिजली, नाराज लोगों ने जाम किया परौर चौराहा

विज्ञापन
कलान में बिजली नहीं आने के विरोध में जाम लगाने के दौरान वार्ता करते बिजली निगम के कर्मी। स्रोत: - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलान में पूरे दिन बिजली न आने से नाराज उपभोक्ताओं ने नगर पंचायत अध्यक्ष हरेनारायण गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार की रात करीब दस बजे परौर चौराहा पर जाम लगाकर बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

धरना देने की वजह से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। विरोध के चलते नगरीय क्षेत्र की लाइन को जोड़कर आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। लेकिन, ट्रिपिंग जारी रही। उपभोक्ताओं ने बताया कि ग्रामीण इलाके को रोस्टर के हिसाब से बिजली दी जा रही है, जबकि नगर में आपूर्ति के नाम पर खिलवाड़ किया जा रहा है। बिजली आने पर रात दो बजे तक ट्रिपिंग होने से सोना मुश्किल हो रहा है। रात 11 बजे तक लोग जाम लगाए हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें