फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव, नहीं मिली तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव विजलापुर में संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता का शव घर के पास आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम कराया। पति-पत्नी के बीच विवाद होना बताया जा रहा है। मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब आठ बजे गांव विजलापुर निवासी वेदराम की पत्नी गुड्डी देवी (40) का घर से करीब 200 मीटर दूर आम के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी से बने फंदे में लटका पाया गया। परिवार वालों की सूचना पर थाना रामचंद्र मिशन में तैनात एसआई संतोष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने शव नीचे उतरवाया।
पूछताछ में पता चला कि गुड्डी और वेदराम के बीच रविवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। घटना की जानकारी पाकर विवाहिता का भाई कमलेश निवासी बिहारीपुर थाना तिलहर समेत अन्य मायके वाले भी आ गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक थाना राम चंद्र मिशन रजितराम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें