फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में गन्ना शोध परिषद की अहम भूमिका : वित्तमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गन्ना शोध संस्थान में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने किया। यहां बिहार के पटना, बेगूसराय, नालंदा आदि जिलों से 40 कृषकों का दल प्रशिक्षण के लिए आया है। वित्तमंत्री ने कहा कि गन्ना शोध संस्थान की ओर से विकसित उन्नत किस्मों ने प्रदेश के गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह संस्थान प्रदेश का एक प्रमुख एवं समृद्ध शोध केंद्र है। इसकी अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां हैं। उन्होंने किसानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें और यहां के अनुभवी वैज्ञानिकों द्वारा बताईं गईं तकनीकों को अपनाएं। इन तकनीकों को व्यवहार में लाकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकते हैं।
गन्ना शोध परिषद के निदेशक वीके शुक्ला ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्र, प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा, प्रसार अधिकारी संजीव पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें