फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से ट्रक टकराया, लखनऊ-दिल्ली हाईवे जाम

विज्ञापन
तिलहर में मंडी समिति के सामने हादसे के बाद खड़े ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार की रात मंडी समिति के सामने बरेली की ओर जा रही पराली की गांठों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रहा ट्रक टकरा गया। टक्कर इतनी तेज हुई कि ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त होकर ट्रक में फंस गया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन दोनों वाहन मार्ग के बीच आ जाने से हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

करीब आधा घंटा तक जाम लगे रहने से बरेली की ओर जाने वाले वाहनाें की मंडी गेट के सामने लंबी कतारें लग गईं। इसी दौरान जाम की सूचना पाकर वहां पुलिस टीम पहुंच गई। मौके पर मौजूद पुवायां क्षेत्र के शोभित पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में पराली की गांठें लेकर बरेली के अलीगंज की एक डेयरी पर जा रहे थे।
पुलिसकर्मियों ने क्रेन बुलाकर उसकी मदद से दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात बहाल कराया। हादसे में ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि हाईवे पर आधा घंटे बाद यातायात बहाल करा दिया गया। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें