फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बॉयलर में खराबी आने से तिलहर चीनी मिल में गन्ना पेराई ठप

Wed, 05 Feb 2025 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर में तौल कांटे पर गन्ना लदे खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। किसान सहकारी चीनी मिल के बॉयलर में खराबी आ गई। इससे मिल मंगलवार को शाम तक लगभग आठ घंटे तक बंद थी। ऐसे में सोमवार की रात से मिल गेट पर गन्ना लेकर आए किसान परेशान हैं। रैन बसेरा में कोई व्यवस्था न होने से खराब मौसम में किसान सिर छुपाने के लिए इधर-उधर भटकने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


मिल गेट पर मौजूद रामकुमार, नन्हेंलाल, अनिल कुमार, बेचे लाल आदि किसानों ने बताया कि उनकी गन्ने की ट्रॉली सोमवार की शाम को चीनी मिल गेट पर पहुंच गई थी, लेकिन रात में लगभग नौ बजे बॉयलर में खराबी आ जाने के कारण मिल बंद कर दी गई। किसानों के अनुसार, रात 11 बजे के बाद तकनीकी खराबी दूर करके मशीनें चालू की गईं, लेकिन कुछ देर बाद फिर बॉयलर खराब हो गया। इससे दोबारा मिल बंद हो गई। शाम पांच बजे तक मिल में पेराई शुरू नहीं होने से गन्ना की तौल भी नहीं की जा रही है। इस वजह से तमाम किसान खासे परेशान हैं।
किसानों का कहना है कि चीनी मिल में उनके लिए रैन बसेरा कक्ष बना है, लेकिन उसमें बिजली, पेयजल, शौचालय आदि सुविधाएं नहीं हैं। इस कारण खराब मौसम में बारिश होने के बाद भी उन्हें खुले आसमान में सिर छिपाने को जगह नहीं मिल रही है। मिल अधिकारियों से रैनबसेरा की व्यवस्थाएं ठीक कराने को कई बार कहा गया, लेकिन वह इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

000
चीनी मिल के बॉयलर का प्रेशर ट्यूब फट जाने के कारण मिल को कुछ समय के लिए बंद करके इस खराबी को ठीक किया जा रहा है। बाद में मिल कारखाना की मशीनों की क्लीनिंग करके उन्हें चालू किया जाएगा। देर रात तक चीनी मिल चलने की उम्मीद है।
-महेंद्र यादव, मुख्य अभियंता, चीनी मिल

-
रात के समय बॉयलर मेंं खराबी के कारण मिल को बंद करना पड़ा। सुबह से सभी कर्मचारी उसे ठीक करने में लगे हुए हैं। मिल में पेराई जल्द शुरू हो जाएगी। मिल बंद होने के कारण गन्ना की तौल भी रोकनी पड़ी। मिल चालू होते ही गन्ना की तौल भी शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन


-दमिनेश राय, गन्ना अधिकारी, चीनी मिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें