फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक लिपिक को हटाया, दो नए तैनात... समय से आएंगे डॉक्टर

Wed, 05 Feb 2025 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अमर उजाला में चार जनवरी के अंक में प्रका​शित खबर की पीडीएफ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब दिव्यांगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। देर से आने वाले डॉक्टर को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही दो नए लिपिक की तैनाती कर दी गई। यहां से एक पुराने लिपिक को हटा दिया है। वहीं, दूसरी ओर जलीकोठी पीएचसी पर हेल्थ एटीएम को फिर से शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

हर सोमवार को पुराने जिला अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पूरे जिले से लोग आते हैं। जांच बोर्ड में शामिल डॉक्टर के समय से नहीं पहुंचने से दिव्यांगों को घंटों उनका इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में सर्दी, गर्मी और बरसात में वे परेशान हाते हैं।
सोमवार को भी शिविर में डॉक्टर 12 बजे के बाद आए थे। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में दिव्यांगों की समस्या को उठाते हुए खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रभारी सीएमओ डॉ. अंसार अली ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यरत लिपिक के ठीक से कार्य नहीं करने के चलते हटा दिया। सीएमओ ने बताया कि देरी से आने वाले डॉक्टर को नोटिस जारी करते हुए अगले सोमवार को सुबह ठीक दस बजे शिविर में आने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी कि लापरवाही करने पर कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह लिपिक राहुल व रोहित की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें