फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी न कराने पर युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की

विज्ञापन
पुवायां के आदेश के घर गमजदा बैठी महिलाएं - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। शनिवार सुबह घर के बरामदे में एक युवक ने तमंचे से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। परिजन के मुताबिक युवक नशे का आदी था और शादी करने की जिद कर रहा था।
विज्ञापन

पुवायां स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी रामू ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा पुत्र 22 वर्षीय आदेश नशे का आदी था। वह आए दिन परिवार के लोगों से शादी कराने को कह रहा था। कई बार आत्महत्या कर लेने की धमकी दे चुका था। शुक्रवार सुबह नौ बजे आदेश घर से कहीं चला गया और रात में एक बजे लौटा। रात में वह शादी कराने को शोर मचा रहा था। शादी न कराने पर आत्महत्या करने की बात कह रहा था। परिवार के लोगों ने बमुश्किल समझाकर उसे शांत किया। इसके बाद वह बरामदा में सो गया। बाकी लोग घर में अलग-अलग सोए थे।
शनिवार सुबह पांच बजे आदेश ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। उन्होंने देखा तो आदेश का खून से लथपथ शव बरामदा में पड़ा था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने तमंचे को भी बरामद कर लिया है। इंस्पेक्टर सुनील अहलावत ने बताया कि युवक के आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

लूट में जा चुका था जेल
पुवायां पुलिस ने आदेश को लगभग तीन वर्ष पूर्व एक ई रिक्शा चालक से लूट के मामले में जेल भेजा था। पिता रामू के अनुसार आदेश को जेल जाने के बाद दो माह बाद जमानत मिल गई थी। जेल से आने के बाद वह शादी कराने की जिद पर अड़ा था। आदेश नशा करता रहता था और खाली घूमता रहता था, इस कारण उसकी शादी नहीं हो रही थी। पुलिस ने भी आदेश के लूट के मामले में जेल जाने और जमानत पर बाहर होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें