फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में घुसा मगरमच्छ, लोगों ने लाठियों से पीटकर किया जख्मी

विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी के चांदापुर में गांव के करीब आया मगरमच्छ । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ ददरौल। रात के अंधेरे में एक मगरमच्छ तालाब से निकलकर गांव में जा पहुंचा। मगरमच्छ को खड़ंजा पर लेटा देख पहले तो गांव वाले घबरा गए, लेकिन भीड़ जमा होने पर लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर मगरमच्छ को जख्मी कर दिया। करीब दो घंटे तक मगरमच्छ अपनी जांच बचाने के लिए गलियों में इधर-उधर दौड़ता रहा। बाद में पुलिस की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़कर ले गई और रामगंगा में छोड़ दिया।
विज्ञापन

ददरौल ब्लॉक के चांदापुर गांव किनारे पुराना तालाब है। जिसमें गांव का पानी जाने से तालाब कभी सूखता नहीं है। तालाब से करीब सौ मीटर की दूरी पर गर्रा नदी बहती है। ग्रामीणों के मुताबिक तालाब किनारे बांस खड़े हैं, जिनकी जड़ों के नीचे बनी सुरंग में चार मगरमच्छ रहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मगरमच्छ गर्रा नदी से निकलकर तालाब में आ गए होंगे। मगरमच्छों को तालाब में घूमते हुए ग्रामीणों ने देखा भी था। चूंकि मगरमच्छों ने कभी किसी ग्रामीण पर हमला नहीं किया, जिससे सभी लोग बेखौफ थे। तालाब किनारे वहीं के जगदीश और बांकेलाल मास्टर के मकान है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे बांकेलाल की पुत्रवधू माधुरी नल से पानी लाने को घर से बाहर निकलीं। माधुरी के मुताबिक उन्हें अपने घर के सामने खड़ंजा पर अंधेरे में कुछ पड़ा दिखाई दिया। उन्हें लगा कि कोई व्यक्ति शराब के नशे में पड़ा होगा। मगर टॉर्च की रोशनी में देखा तो मगरमच्छ पड़ा था। माधुरी के शोर मचाने पर घरवाले व आसपास वाले पहुंचे तो मगरमच्छ को देखकर घबरा गए और अपने घरों के दरबाजे बंद कर लिए। इसके बाद चर्चा फैली तो गांव वालों की भीड़ जमा होने लगी। मगरमच्छ के होने की खबर मिली तो पड़ोस के गांव पंथी, बबक्करपुर और नौगवां के लोग देखने के लिए जा पहुंचे। सैकड़ों की भीड़ जमा देख मगरमच्छ जाने लगा तो कुछ लोग लाठी-डंडे से पीटने लगे। इसके बाद मगरमच्छ खुद को बचाने के लिए गालियों में इधर-उधर भागता रहा और ग्रामीण लाठियां बरसाते रहे। इस बीच सूचना मिली तो सेहरामऊ दक्षिण थाना प्रभारी नीरज सिंह मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना डीएफओ को दी। इसके बाद करीब 11 बजे वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़कर अपने साथ ले गए। बाद में मगरमच्छ को रामगंगा में छोड़ दिया गया।
वाहवाही लूटने में लगी पुलिस
मगरमच्छ को लेकर थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस अपनी वाहवाही लूटने में लगी है। एसओ नीरज सिंह का कहना है कि रात 9:45 बजे उन्हें ग्राम चांदापुर गांव में मगरमच्छ के नदी से निकलकर गांव में आने की सूचना मिली। इस सूचना पर तत्काल पीआरवी 1355 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष नीरज सिंह ने तत्काल को अवगत कराया। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को हिदायत दी। उनकी सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सकुशल पकड़कर ले गई। त्वरित कार्यवाही करने से मौके पर कोई जान माल की हानि नहीं हुई।
विज्ञापन

मुझे थाना शेहरामऊ पुलिस के द्वारा मगरमच्छ होने की सूचना दी गई। मैं अपनी टीम के साथ मौके पर गया और मगरमच्छ को पकड़ लिया। बाद में मगरमच्छ रामगंगा में छोड़ दिया गया। उसे कोई चोट नहीं थी।
विज्ञापन

- आरपी सिंह, वन क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें