फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्ध हेयर ड्रेसर ने फांसी लगाई

विज्ञापन
रामगोपाल का फाइल फोटो। - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव निवासी रामगोपाल ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पत्नी के मायके से नहीं आने से वह अवसाद में था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हथौड़ा के सियाराम का 27 वर्षीय पुत्र रामगोपाल हेयर ड्रेसर था। रविवार रात खाना खाने के बाद रामगोपाल कमरे में लेटने चला गया। आधी रात के बाद रामगोपाल ने पंखे में मफलर का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सुबह आठ बजे तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजन अंदर गए तो रामगोपाल का शव लटका पाया। बेटे की मौत से परिजन बिलख पड़े। इसके बाद रोजा पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता सियाराम ने बताया कि रामगोपाल का विवाह 21 नवंबर 2011 को सीतापुर के मोहल्ला सदर निवासी कल्लू की बेटी रेखा से हुआ था। शादी के बाद से दंपती में विवाद होने लगे। रेखा ने रामगोपाल पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। तीन साल पहले सीतापुर कोर्ट में दोनों के बीच समझौता होने पर रेखा ससुराल आ गई थी। छह महीने रहने के बाद रेखा फिर मायके चली गई और महिला थाने में दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पत्नी के मायके से नहीं आने से रामगोपाल अवसाद में आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें