फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कैंसर से पीड़ित उप-निरीक्षक की मौत

विज्ञापन
उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव निवासी उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह (58) की रविवार रात मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वह कैंसर से पीड़ित थे।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह पिछले कई साल से शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव में अपना मकान बनवाकर पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे थे। उनकी वर्तमान तैनाती रामपुर के थाना भोट में थी, लेकिन गले में कैंसर के चलते वह घर पर ही रहकर उपचार करा रहे थे।
बेटे कपिल ने बताया कि दिसंबर में पिता को गले में कैंसर का पता चला था। लखनऊ मेडिकल कॉलेज से पिता का उपचार चल रहा था। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक पिता के मुंह और नाक से खून निकला। तुरंत पिता को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। वहीं, उप-निरीक्षक की मौत से उनकी पत्नी पुष्पा देवी, बेटे डंपी सिंह और कपिल सिंह रोते-रोते बेहाल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें