तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे पलटा ट्रक। संवाद
जैतीपुर। तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर सोमवार दोपहर शिकारपुर मोड़ के पास सामने से आए किसी वाहन को बचाने की कोशिश में चूना लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।
हादसे में बाल-बाल बचे हरियाणा निवासी ट्रक चालक दीपू सिंह ने बताया कि वह भूटान से चूना लेकर हरियाणा के हिसार जा रहे थे। शिकारपुर मोड़ से कुछ पहले सामने से आए एक वाहन को बचाने की कोशिश में ट्रक के पहिये सड़क की पटरी से उतर गए। बारिश के कारण सड़क किनारे की मिट्टी नरम होने से ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में चला गया। संवाद