फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद: स्कूली बच्चों ने जीते पुरस्कार, शाहजहांपुर और बदायूं में हुईं प्रतियोगिताएं

Wed, 13 Nov 2024 04:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर / बदायूं

सार

शाहजहांपुर और बदायूं जिले में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
दौड़ में हिस्सा लेते छात्र। - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में निगोही ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन कर पुरस्कार जीते। उच्च प्राथमिक विद्यालय ढकिया तिवारी के खेल मैदान पर आठ न्याय पंचायत के विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। 

विज्ञापन


प्राथमिक स्तर की 100 मीटर बालक वर्ग में हर्षित, बालिका वर्ग में पायल ने स्वर्ण पदक जीता। कबड्डी बालक वर्ग में न्याय पंचायत अजमतपुर व बालिका वर्ग में अजमतपुर की टीम ने बाजी मारी। खो-खो बालक व बालिका वर्ग में न्याय पंचायत अजमतपुर की टीमें जीतीं। अभिषेक और वंदना को बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। उच्च प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में दिनेश व बालिका वर्ग में हिमांशी ने बाजी मारी। इस मौके पर बीईओ रमेश पंकज ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। 

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि इसी माह 28 व 29 नवंबर को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को मौका मिलेगा। खेलकूद में संजय सक्सेना, सुरेंद्र पाल सिंह, सुरेश पाल कुशवाहा,विजेंद्र पाल, रंजना पाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी में भाग लेतीं छात्राएं - फोटो : संवाद
बदायूं: 100 मीटर दौड़ में रजनी ने पाया पहला स्थान
बदायूं में ब्लॉक स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता व शैक्षिक समारोह के आयोजन में बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। 100 मीटर दौड़ में रजनी ने पहला स्थान प्राप्त किया। सहसवान विकास क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खंदक स्थित कस्तूरबा विद्यालय के खेल मैदान पर हुई। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें न्याय पंचायत औरंगाबाद की रजनी ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

मोहम्मदपुर उदा के बच्चों ने कबड्डी में पहला स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर में खंदक द्वितीय और उघैती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पहले ब्लॉक स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता व शैक्षिक समारोह का शुभारंभ सहसवान क्षेत्राधिकारी कर्मवीर सिंह, मुजरिया प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। 

कार्यक्रम आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम ने बच्चों को खेलों को मन से और निष्पक्षता से खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक रामदास यादव, ब्लॉक पीटीआई रामप्रताप सिंह, लकी जैंस,  परवेज अनवर ने खेल अनुदेशकों के सहयोग से प्रतियोगिताएं करायी। खेलों का संचालन एआरसी राजन यादव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें