फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थी होंगे चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को निपुण मॉक टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन नहीं करने वाले विद्यार्थी चिह्नित किए जाएंगे। इन छात्र-छात्राओं की शिक्षा पर अतिरिक्त मेहनत होगी। इधर बीएसए ने परीक्षा में कमजोर मिले विद्यार्थियों का डाटा तलब किया है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों में मॉक टेस्ट-2 का आयोजन किया गया। इसमें करीब दो लाख 75 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए। ओएमआर शीट पर भी बच्चों ने परीक्षा दी। डीएम के निर्देश पर आयोजित टेस्ट के बाद परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन नहीं करने वाले विद्यार्थियों को चिह्नित किया जाएगा।
बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि पूर्व में ही प्रत्येक विद्यालय में एक होनहार व एक पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थी का जोड़ा बनाया गया था। जिससे कमजोर बच्चा भी साथी का सहयोग लेकर होनहार बन सके। बैठक के दौरान ही डीएम ने टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन नहीं करने वाले स्कूल के शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट में ए से लेकर ई तक श्रेणी रखी गई। टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन नहीं करने वाले कमजोर बच्चों पर विशेष फोकस किया जाएगा, जिससे वह निपुण बन सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें