शाहजहांपुर में संकल्प भारत शोध न्यास की प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राएं। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। संकल्प भारत शोध न्यास की ओर से आर्य समाज के स्थापना के 150वें वर्ष पर ग्लेरिंग पब्लिक हाईस्कूल में क्विज प्रतियोगिता हुई। भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में आर्य समाज की भूमिका विषय पर छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई।
संस्था के संस्थापक डॉ. स्वप्निल यादव ने बताया कि आर्य समाज महज एक संस्था नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। वर्ष 1875 में महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की थी। राष्ट्रवाद, सामाजिक सुधार, स्त्री शिक्षा, शुद्धि आंदोलन में आर्य समाज की भूमिका रही है। प्रबंधक आशुतोष शुक्ला ने कहा कि जिले में क्रांतिकारियों का प्रमुख ठिकाना आर्य समाज मंदिर ही रहा। कार्यक्रम में संयोजक अनुराग यादव, अतुल सिंह, नीतू मनन, उमेश कुमार,सीपी शुक्ला, ओवैस खान, सोनम पांडे, रजनी दीक्षित का सहयोग रहा। संवाद