शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता और एसपी राजेश द्विवेदी के उपस्थिति में कलक्ट्रेट सभागर में नारकोटिक्स विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने पिछले माह की गई कार्रवाइयों के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि अवैध शराब बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करके रोक लगाई जाए।
उन्होंने एनडीपीएस की कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। नशे के अवैध व्यापार पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला औषधि निरीक्षक को निर्देश दिए कि मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण कर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। संवाद