शाहजहांपुर के स्टेडियम में बैडमिंटन खिलाडिय़ों का चयन करते जिला क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र भगत । स?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। खेल निदेशालय व प्रदेशीय क्रीड़ा संघ के समन्वय से तैराकी, बॉक्सिंग और बैंडमिंटन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए गए। ट्रायल में सिर्फ बैडमिंटन के खिलाड़ी ही पहुंचे। उनका प्रदर्शन के आधार पर चयन कर लिया गया, जबकि दो अन्य खेलों के खिलाड़ियों ने ट्रायल्स से कन्नी काट ली।
बृहस्पतिवार को दोपहर तक खिलाड़ियों का इंतजार होता रहा। उसके बाद जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र भगत ने ट्रायल्स को शुरू करा दिया। उन्होंने बैडमिंटन के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। बैडमिंटन के खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर सब जूनियर बालक वर्ग में ओम अरोड़ा, शुभ गुप्ता, अग्रिम गौतम व जूनियर बालक वर्ग में अमरदीप, कुशाग्र चतुर्वेदी, रुपेंद्र सिंह चौहान व क्षिति यादव व बालिका वर्ग में अनुष्का वर्मा, दीक्षा जौहर का चयन किया गया। इस मौके पर शिव प्रताप सिंह, आशु भारती, उदयराज सिंह, आदि मौजूद रहे।