फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयन इंटरनेशनल स्कूल की छात्राएं भी क्रिकेट में दिखाएंगी दम

विज्ञापन
आनंद पाठक - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अभी तक डिग्री कॉलेज में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों की पौध तैयार हो रही थी लेकिन अब निजी स्कूल भी छात्राओं को क्रिकेट खिलाड़ी बनाने के लिए आगे आने लगे हैं। बृहस्पतिवार को हुए लड़कियों के ट्रायल को देखते हुए रॉयन इंटरनेशनल स्कूल ने भी अपनी छात्राओं को क्रिकेट में निपुण बनाने का निर्णय लिया है। प्रधानाचार्य ने शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन से कोच की मांग की है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने मुहिम चलाकर छात्राओं को क्रिकेट के लिए प्रोत्साहित किया। वर्षों से जिले की क्रिकेट एसोसिएशन जो करने का प्रयास करती रही, वह मुहिम ने कर दिखाया। गत वर्ष ट्रायल में जहां दो लड़कियां ही पहुंची थीं। वहीं, इस बार ट्रायल में 37 लड़कियां पहुंचीं। इनमें से 20 का चयन कैंप के लिए किया गया है। जिले में पहली बार महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अलग से कैंप का आयोजन किया गया था।
जीएफ कॉलेज और एसएस कॉलेज के बाद अब रॉयन इंटरनेशनल स्कूल की छात्राएं भी क्रिकेट में चौके-छक्के लगाते हुए नजर आएंगी। प्राचार्य वर्षा अग्रवाल ने छात्राओं को क्रिकेट की बेसिक जानकारी देने के लिए शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आनंद पाठक से संपर्क साधा है। उनसे छात्राओं को क्रिकेट सिखाने के लिए कोच की मांग की है। माना जा रहा है कि जल्द ही छात्राओं का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा, साथ ही उन्हें अग्रिम ट्रायल में शामिल होने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन

मजबूत टीम बनाएंगे
हमारी टीम अभी कॉलेज स्तर पर बनी है। अब हमें नए कोच की तलाश है। कोच के आते ही फिर से एक मजबूत टीम बनाई जाएगी। कोशिश रहेगी कि छात्राओं को जिलास्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग कराकर आगे कैंप के लिए प्रशिक्षित किया जा सके। -वर्षा अग्रवाल, प्रधानाचार्य रॉयन इंटरनेशनल स्कूल।
मुहैया कराएंगे कोच
जो भी छात्राएं क्रिकेट खेलना चाहती हैं, उनका स्वागत करते हैं। रॉयन इंटरनेशनल स्कूल को कोच उपलब्ध कराएंगे, साथ ही यहां से प्रशिक्षित छात्राओं को ट्रायल में भी मौका दिया जाएगा। - आनंद पाठक, सचिव शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन

वर्षा अग्रवाल- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें