फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रात में सिलिंडर बंद करना भूल गए छात्र, सुबह हुआ तेज धमाका, कमरे की दीवार गिरी

Fri, 22 Nov 2024 12:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में धमाका होने से मकान की दीवार गिर गई, जिससे दो छात्र घायल हो गए। बताया गया है कि छात्र रात में सिलिंडर बंद करना भूल गए थे। सुबह जैसे ही लाइटर जलाया तो तेज धमाका हो गया। 
विज्ञापन
धमाके से दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के गांव रौसर में पॉलीटेक्निक के दो छात्र रात में सिलिंडर की नॉब बंद करना भूल गए। शुक्रवार सुबह जैसे ही लाइटर जलाया, धमाका हो गया। मकान की दीवार ढह गई और दोनों छात्र घायल हो गए। 

विज्ञापन


लालबाग चौराहे के पास समीत अली के मकान में हरदोई के बालामऊ के निवासी आदिल और अनुज किराए पर रहते हैं। दोनों राजकीय पॉलीटेक्निक के छात्र हैं। रात में खाना बनाने के बाद गैस सिलिंडर बंद करना भूल गए और सो गए। इस बीच कमरे में गैस भर गई। सुबह जागने पर मकान मालिक के भाई इदरीस आए और दरवाजा खटखटाया। कमरे में गैस भरे होने की जानकारी दी।

शाहजहांपुर में हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, वाहन में फंसा छात्र, मची चीख-पुकार 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे की दीवार गिरी 
छात्रों से कहा कि अभी गैस जलाने का प्रयास न करें और उसे निकल जाने दें। उनके जाने के बाद छात्रों को कॉलेज में जाने को देरी होने के चलते गैस जला दी। इस बीच तेज धमाका होने से कमरे की एक दीवार टूट गई। दूसरी दीवार में दरारें पड़ गईं। आदिल और अनुज झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भेजा गया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर गई और निरीक्षण किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें