पुवायां में हेलमेट नहीं लगाए बाइक सवारों को गुलाब का फूल देते एनसीसी कैडेट और छात्राएं। संवाद
पुवायां। मंगलवार को पुवायां के राजीव चौक पर पुलिस के साथ एनसीसी के छात्रों और आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया।
थाना प्रभारी आरके रावत के साथ एनसीसी के छात्रों और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं राजीव चौक पहुंचीं। थाना प्रभारी ने सभी को राजीव चौक के पास बने पिंक बूथ पर यातायात नियमों के बारे में बताया। इसके बाद खुटार, बंडा, निगोही, शाहजहांपुर रोड से चौराहे पर बिना हेलमेट निकल रहे बाइक सवारों को रोककर छात्र, छात्राओं ने गुलाब के फूल देकर सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट लगाने की अपील की।
छात्र-छात्राओं ने बाइक सवारों से कहा कि घर से जब भी बाइक से निकलें तो हेलमेट जरूर पहनें, क्योंकि घर पर बच्चे आपकी प्रतीक्षा में रहते हैं। अगर आप दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं तो हेलमेट पहनने से आपकी जान बच सकती है। आपकी थोड़ी सी लापरवाही बड़ी घटना में बदल जाती है। इस दौरान पुलिस के साथ छात्र, छात्राओं ने मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली भी निकाली।